Breaking :
||किसी भी हाल में पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को छिनने नहीं देंगे: मोदी||इंडी गठबंधन अब वोट जिहाद का ले रहा सहारा : मोदी||लोहरदगा: नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज||प्रथम JPSC नियुक्ति परीक्षा गड़बड़ी मामले में CBI ने दाखिल किया आरोप पत्र, 37 लोगों को बनाया आरोपी||लातेहार: कल बाधित रहेगी शहर में बिजली आपूर्ति सेवा||झारखंड: चार नाबालिग लड़कों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल||6 मई से झारखंड के इन इलाकों में बारिश की संभावना, हीट वेब से मिलेगी राहत||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो
Saturday, May 4, 2024
झारखंडरांचीराष्ट्रीय

विजय हजारे ट्रॉफी : मुंबई, महाराष्ट्र और पुडुचेरी ने जीते अपने-अपने मैच

रांची : विजय हजारे ट्रॉफी का शनिवार को आगाज हुआ। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ एलिट ग्रुप ई की मेजबानी कर रहा है। आज रांची में तीन मैच खेले गए हैं। तीनों मैच रांची के अलग-अलग स्टेडियम में खेले गए। जिसमे मुंबई, महाराष्ट्र और पुडुचेरी ने जीते अपने-अपने मैच जीता। पश्चिम बंगाल और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने जीत हासिल की. मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और फिर पश्चिम बंगाल को 121रन पर ढेर कर दिया. पश्चिम बंगाल की तरफ से मनोज तिवारी ने 64 गेंद में 47 रन की पारी खेली और मुंबई के तनुस कोटियन ने 4 विकेट लिए. मुंबई ने 122 रन के स्कोर को महज 30 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. मुंबई की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने 59 रनों की पारी खेली।

महाराष्ट्र ने हराया रेलवे को

महाराष्ट्र और रेलवे के बीच मुकाबले में महाराष्ट्र ने जीत हासिल की. महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. रेलवे की टीम 218 रन पर सिमट गई। रेलवे की तरफ से शिवम चौधरी 46 और करन शर्मा ने 40 रनों की पारी खेली. लक्ष्य हासिल करने उतरी महाराष्ट्र की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ (124) और राहुल त्रिपाठी (75) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 38 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

पुडुचेरी ने मिजोरम को हराया

मिजोरम और पुडुचेरी के बीच मुकाबले में पुडुचेरी ने जीत हासिल की। पुडुचेरी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिजोरम की टीम 50 ओवरों में महज 158 रन ही बना सकी। पुडुचेरी ने लक्ष्य को महज 30 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पुडुचेरी की तरफ से अरुण कार्तिक ने 59 और कप्तान रघुपति ने 47 रनों की पारी खेली।