Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

मांडर विधानसभा उपचुनाव: बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की ने किया नामांकन दाखिल

रांची : मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी और बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी थे। नामांकन प्रक्रिया में कांग्रेस के सभी नेता मौजूद रहे। शिल्पी नेहा तिर्की के समर्थन में कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, विधायक दीपिका पांडे सिंह, अंबा प्रसाद समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

शिल्पी नेहा तिर्की

नामांकन में सैकड़ों लोग शिल्पी के समर्थन में पहुंचे। शिल्पी नेहा के पिता बंधु तिर्की भी साथ थे। वे काफी खुश नजर आ रहे थे। शिल्पी नेहा भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही थीं। आपको बता दें कि वे फ्लिपकार्ट में नौकरी छोड़कर राजनीति में आई हैं।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में बंधु तिर्की ने अपनी विधायकी खो दी। इस मामले में उन्हें तीन साल की सजा भी है। बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

रांची की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मांडर विधानसभा के लिए उपचुनाव 23 जून को होना है। उम्मीदवार 6 जून तक नामांकन कर सकते हैं। स्क्रूटनी 7 जून 2022 को की जाएगी। उम्मीदवार 9 जून 2022 तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान की तारीख है 23 जून 2022। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती 26 जून 2022 को की जाएगी। चुनाव 28 जून 2022 को खत्म होगा।

advt