Breaking :
||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप
Friday, May 3, 2024
झारखंडरांची

रांची : कांके रिंग रोड पर ट्रक पलटने से चालक व खलासी की मौत

रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर शुक्रवार को एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक के चालक व हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर का नाम बाली करमाली और हेल्पर का नाम चैता बेदिया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिए। वाहन को जब्त कर कांके थाना लाया गया है।

कांके पुलिस का कहना है कि दोनों मृतक ओरमांझी इलाके के रहने वाले थे। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है और वाहन को जब्त कर थाने लाया गया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि ट्रक का चालक काफी तेज रफ्तार में था। बालू और गिट्टी ढोने का काम ट्रकों से होता था। ट्रक चालक रिंग रोड इलाके से माल लादने जा रहा था, जिसके चलते वह ट्रक को काफी तेज गति से चला रहा था।

लोगों ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। रिंग रोड में ट्रक पलटने से कुछ देर जाम की स्थिति रही। पुलिस कर्मियों ने ट्रक को रिंग रोड से हटाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।