Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

सीएम ने वन क्षेत्र से 5 किमी के दायरे में स्थित सभी आरा मिलों को हटाने का दिया निर्देश

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने वन विभाग के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें राज्य में 1996 से पहले वन क्षेत्र से 5 किमी के दायरे में संचालित आरा मिलों को नियमित करने का अनुरोध किया गया था। इसी क्रम में सीएम ने वन विभाग को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं कि वन क्षेत्र से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाली सभी आरा मिलों को जल्द से जल्द हटाया जाए।

अवैध कटाई पर लगाम लगाएगी फैसला

सीएम के इस फैसले का दूरगामी असर झारखंड राज्य के जंगलों और पर्यावरण पर आने वाले दिनों में दिखेगा. इससे जंगलों में लकड़ी की अवैध कटाई पर रोक लगेगी। साथ ही वन्य जीवों, जंगलों और वनस्पतियों की रक्षा की जाएगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई शुरू

वन विभाग ने देवघर जिले के सारथ व सरवन प्रखंड स्थित चार अवैध रूप से संचालित आरा मिलों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी जब्त की है। साथ ही इन आरा मिलों को वन विभाग ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।