Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार

रांची : राज्य में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। सूर्य देवता आग उगल रहे हैं। कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। कई जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। कई जिलों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के तापमान में वृद्धि की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग ने 19 से 21 अप्रैल तक कोल्हान प्रमंडल यानी की चाईबासा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र के अनुसार संथाल परगना में 20 से 21 अप्रैल तक हीट वेब चलेगी। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया है। सरायकेला में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो थर्मल में दर्ज किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम 36.8 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बढ़ते तापमान को देखते हुए कई निजी स्कूलों ने समय सारिणी में बदलाव शुरू कर दिया गया है। कई स्कूलों ने सुबह स्कूल पहुंचने और दोपहर छुट्टी के समय में बदलाव किया है। वहीं, कई स्कूल अगले सप्ताह से टाइमिंग में जल्द ही बदलाव करेंगे। डीएवी आलोक, डीएवी पब्लिक स्कूल, डीएवी बरियातू, जेवीएम श्यामली, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रॉयल्स बड पब्लिक स्कूल और कैराली स्कूल ने पहले ही सुबह के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। डीएवी बरियातू में सुबह 8 बजे से कक्षाओं का संचालन होता था। अब 7.30 कर दिया गया है। डीएवी आलोक में 8.10 की बजाए सुबह 7 बजे से कक्षाएं चल रही हैं। इसी तरह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 7.40 की बजाय 7 बजे से, जेवीएम श्यामली में 8 बजे की बजाय 7 बजे से और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 8 की जगह अब सुबह 6 बजे से कक्षाओं का संचालन हो रहा है।

Jharkhand Weather Update News