Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर

पलामू : जिले के जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग के झरगड़ा मोड़ स्थित शामुडीह बीरकुंवर के पास बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि दो युवक घायल हो गये। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

हादसे में झरगड़ा गांव के दिलीप कुमार (26) की मौके पर ही मौत हो गयी. उसी बाइक पर सवार तीन अन्य युवक पतरा गांव के शशि कुमार (19), झरगड़ा गांव के सचिन कुमार सिंह (21) और अक्षय कुमार (19) को ग्रामीणों ने तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान शशि कुमार की मौत हो गयी, जबकि अन्य दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना कैसे हुई इस संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इनमें से सचिन कुमार सिंह को रांची रेफर किया गया है, जबकि अक्षय कुमार का इलाज मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायलों के ठीक होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा कैसे हुआ।

सूचना मिलने पर हुसैनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि चारों बाइक सवार युवक जपला से डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये।

Palamu Accident News Today