Breaking :
||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल
Wednesday, May 1, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 14 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग

Jharkhand IPS Transfer-posting

रांची : राज्य सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार देर रात अधिसूचना जारी की है।

जारी अधिसूचना के अनुसार सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता को एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार एडीजी आरके मल्लिक को जैप एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही एडीजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित मुरारी लाल मीणा को एडीजी झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा एडीजी तदाशा मिश्रा को रेल एडीजी , एडीजी सुमन गुप्ता को एडीजी आधुनिकीकरण, प्रिया दुबे को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा का एडीजी, एडीजी रेल के पद पर पदस्थापित टी कांडासामी को विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन के पद पर पदस्थापित किया गया।

जबकि अखिलेश कुमार झा को रांची जोनल आईजी, सुनील भास्कर को हजारीबाग रेंज का डीआईजी, बोकारो डीआईजी मयूर पटेल कन्हैयालाल को जैप डीआईजी, पाकुड़ एसपी के पद पर पदस्थापित हरदीप पी जनार्दन को धनबाद एसएसपी, प्रभात कुमार को पाकुड़ एसपी, अरविंद कुमार सिंह को हजारीबाग एसपी और रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव को साहिबगंज का एसपी बनाया गया है।

वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है। इस संबंध में सरकार के अवर सचिव शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने अधिसूचना जारी की है।

Jharkhand IPS Transfer-posting