Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडसंथाल परगना

स्पेनिश महिला पर्यटक से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को भेजा गया जेल, पीड़ित दंपति का कोर्ट में बयान दर्ज

Dumka Gang rape News

दुमका : हंसडीहा पुलिस ने स्पेनिश विदेशी पर्यटक बाइक राइडर दंपती से मारपीट, लूटपाट और महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजन मरांडी, प्रदीप किस्कू और सुखलाल हेम्ब्रम शामिल हैं। इन सभी को एक ही घर से सोते वक्त गिरफ्तार किया गया।

Dumka Gang rape News
Dumka Gang rape News

पुलिस ने मामले में थाना कांड संख्या 18/24 के तहत भादवी की धारा 395 एवं 376 डी के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी सार्थक शर्मा के न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार के नेतृत्व में न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी सार्थक शर्मा के समक्ष पीड़ित दम्पति का 164 का बयान दर्ज हुआ।

इधर, हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट के कांजो गांव घटना स्थल पर स्पेशल ब्रांच, फॉरेंसिक टीम एवं सीआईडी की टीम जांच-पड़ताल कर रही है। न्यायालय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विश्वनाथ भगत समेत अन्य न्यायाधीश के समक्ष अपराधियों का पहचान परेड हुआ। न्यायिक प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है। फॉरेंसिक टीम ने सभी रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की है। दंपति के पति से न्यायालय परिसर में बने वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से ब्राजील एवं स्पेन की एम्बेसी से ऑनलाइन बात कराया गया।

हालांकि, पुलिस की पकड़ से अब भी चार अपराधी दूर हैं। सभी आरोपित शादीशुदा हैं। एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि एसआईटी की दो टीमें गठित की गयी हैं। एक टीम अनुसंधान एवं दूसरी टीम गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस जल्द सफल होगी। अनुसंधान के दौरान विदेशी दंपति से लूटी गयी घड़ी, चांदी के विदेशी सिक्के एवं बांग्लादेश का डॉलर घटनास्थल से बरामद हुए हैं।

गौरतलब है कि पीड़ित दम्पति बाइक से विश्व भ्रमण पर निकले हैं। महिला के पास ब्राजील और स्पेन की दोहरी नागरिकता है जबकि पुरुष स्पेनिश है। दोनों स्पेन के पासपोर्ट पर भारत आये हैं। बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने के बाद दुमका के रास्ते नेपाल जा रहे थे। शुक्रवार की शाम हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट में टेंट लगाकर रात्रि विश्राम करने लगे।

इसी बीच सात बदमाशों ने टेंट में घुसकर पति को बांध दिया और महिला को टेंट से बाहर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपितों ने दंपति के साथ मारपीट की और विदेशी मुद्रा लूट लिया। शुक्रवार की देर रात गश्त पर निकली हंसडीहा थाना पुलिस ने उन्हें सड़क किनारे देखा और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

Dumka Gang rape News