Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित
Wednesday, May 1, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में उमस भरी गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, अब इस तारीख से सक्रिय होगा मानसून

रांची : राज्य में चार दिनों तक मानसून की बारिश जमकर हुई। अब मानसून थोड़ा कमजोर हुआ है। अगले चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार सुबह से ही आसमान साफ है और धूप खिली हुई थी।

रांची स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम में परिवर्तन, हवा और उमस का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। गर्मी थोड़ी बढ़ेगी। इसके बाद से चार जुलाई से फिर बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। चार जुलाई से राज्य में मानसून फिर सक्रिय होगा। इसके बाद से बारिश होगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि तीन जुलाई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

मानसून की बारिश के पहले चरण में संथाल परगना में जमकर बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में अगर कहीं बारिश हुई है तो वह संथाल परगना का क्षेत्र ही है। मौसम विभाग के मुताबिक अब मानसून अब चार जुलाई के बाद सक्रिय होगा। हालांकि, राजधानी समेत राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून कुछ शिथिल हो सकता है। चार जुलाई के बाद यह फिर सक्रिय होगा और पूरे राज्य में झमाझम बारिश होगी।

आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक बारिश साहिबगंज में हुई। यहां 110.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है। दक्षिणी झारखंड के सिमडेगा में भारी बारिश हुई। यहां कोलेबिरा में 65.0 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा जमशेदपुर, पाकुड़, गोड्डा और अन्य जिलों में बारिश हुई। हालांकि, जून में मानसून कमजोर रहा।

राज्य में 189.5 मिमी की तुलना में केवल 108.5 मिमी बारिश हुई। यह सामान्य बारिश से 43 फीसदी कम रहा। राज्य में मानसून ने 19 को प्रवेश किया और 23 जून को पूरे झारखंड को कवर किया। खेती के लिहाज से मानसून की बारिश अच्छी हो रही है। धीमी गति की बारिश से खेतों में पानी बना रहता है, जो कि खरीफ फसलों की बुआई के लिए जरूरी है लेकिन एक जुलाई से बारिश में कमी आ सकती है।