Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ झूमे विधायक, देखें वीडियो

शामिल नहीं हुआ विपक्ष, सत्ता पक्ष के भी अधिकांश विधायक नदारद

रांची : झारखंड विधानसभा में शनिवार को स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। बाहर के गायक को होली गाने के लिए बुलाया गया था। विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही निर्धारित समय से सवा घंटे पहले ही समाप्त हो गयी। इससे पहले स्पीकर ने सभी विधायकों से होली मिलन समारोह में शामिल होने का आग्रह किया लेकिन विपक्ष के विधायक होली मिलन समारोह में शामिल नहीं हुए।

होली मिलन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की एवं अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे पर फूलों की बारिश तथा अबीर-गुलाल लगाकर होली त्योहार की हार्दिक बधाई दीं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समस्त झारखंड वासियों को पवित्र त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। होली मिलन समारोह के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि होली त्योहार सभी के बीच खुशियां बांटने का त्योहार है। इस वर्ष की होली एक-एक झारखंड वासियों के जीवन में खुशियों का नया-नया रंग लेकर आए, यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड की समस्त जनता साथ मिलकर रंग-रूप, गरीबी-अमीरी, जाति-धर्म से ऊपर उठकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए काम करें, हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री हेमंत होली मिलन