Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडल

तीसरी रेल लाइन का निर्माण करा रही कंपनी पर हमले का आरोपी गिरफ्तार, इंजीनियर को मारी थी गोली

railway attack accused arrested

पलामू: तीसरी रेल लाइन का निर्माण करा रही कंपनी पर हमले का आरोपी धर्मेंद्र चौधरी को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गैंगेस्टर सुजीत सिन्हा के लिए काम करता है। वह गढ़वा के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मेरौनी का रहने वाला है। जो सोशल मीडिया के माध्यम से सुजीत सिन्हा के संपर्क में आया था और उसके लिए काम करने लगा।

पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर धर्मेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया है। धर्मेंद्र चौधरी पर तीसरी रेल लाइन का निर्माण करा रही कंपनी पर हमला करने का आरोप है। सुजीत सिन्हा के कहने पर उसने निर्माण स्थल की रेकी की और फायरिंग की घटना में शामिल था। उन्होंने बताया कि जल्द ही सुजीत सिन्हा को भी पूरे मामले में रिमांड पर लिया जाएगा।

आपको बता दे कि पलामू के कजरी, हैदरनगर और मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में तीसरी रेल लाइन का निर्माण करा रही कंपनी पर सुजीत सिन्हा और अमन साव गिरोह ने हमला किया था। हैदर नगर में सुजीत सिन्हा गिरोह ने कंपनी के इंजीनियर को गोली भी मार दी थी। जबकि मोहम्मदगंज और पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी में गिरोह ने रंगदारी के लिए फायरिंग की थी। पूरे मामले में एसआईटी की टीम जांच कर रही है और अमन साव और सुजीत सिन्हा गिरोह के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

https://thenewssense.in/category/latehar

https://www.facebook.com/newssenselatehar

railway attack accused arrested


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *