Breaking :
||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देखें||लातेहार: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पर FIR दर्ज||पलामू: अपराध की योजना बनाते हथियार के साथ दो बदमाश गिरफ्तार||पलामू में हथियार तस्कर गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद, बिहार से करता था हथियारों की तस्करी||भीषण गर्मी और लू के कारण झारखंड में KG से 8वीं तक की कक्षाएं स्थगित, सरकार ने जारी किया आदेश||लातेहार: हेरहंज में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरायी, दो की मौत
Tuesday, April 30, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर पीटा

पलामू : पिपरा थाना क्षेत्र के कालीपुर प्राथमिक विद्यालय के एक सहायक शिक्षक की शुक्रवार को ग्रामीणों ने पिटायी कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक सहायक अध्यापक धनंजय सिंह ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की कोशिश की। लड़की बहाना बनाकर स्कूल से निकली और घर पहुंचकर पूरी कहानी अपने परिवार को बतायी। इससे नाराज ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और उक्त शिक्षक की जमकर पिटायी कर दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गयी। मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी बिमल कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में छतरपुर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर द्वारिका राम और महिला थाना प्रभारी मुन्नी कुमारी ने लड़की और आरोपी शिक्षक से पूछताछ की है और कार्रवाई की बात कही है।

Palamu Latest News Today