Breaking :
||रांची में बर्ड फ्लू, दो डॉक्टर समेत छह संक्रमित, किया गया क्वारंटाइन||गुमला: सिसई थाने का मुंशी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार||गढ़वा: सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला विशुनपुरा BDO का शव, मानसिक रूप से थे परेशान||पलामू: माओवादी राजेन्द्र भुइयां समेत दो गिरफ्तार, भरठुआ बंदूक समेत अन्य सामान बरामद||रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, 28 मार्च को कांग्रेस में हुए थे शामिल||चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पायेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका||लातेहार: लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने साझा की जानकारी, कहा…||पलामू: बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोग घायल, सड़क निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों में रोष||पलामू: मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, दस से अधिक घायल, सड़क जाम||झारखंड में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी, 30 अप्रैल तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी
Sunday, April 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के लिए किया रिजर्वेशन का ऐलान, जानिए कौन सी सीटें हैं रिजर्व

रांची : राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगमों के महापौर और नगर परिषदों के अध्यक्ष के पद नगर निकाय चुनाव के संबंध में आरक्षित करने का निर्णय लिया है। आयोग ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इसमें छह नगर निगमों के महापौर के पद को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है, जबकि एक नगर निगम के महापौर के पद अनुसूचित जाति के लिए और नगर निगम के दो पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए है।

वह नगर निगम जहां महापौर पद आरक्षित

इसके तहत रांची नगर निगम में मेयर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। इस पद के लिए चुनाव में पुरुष और महिला दोनों खड़े हो सकते हैं। जबकि हजारीबाग नगर निगम और आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। आदित्यपुर नगर निगम के मेयर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि हजारीबाग नगर निगम के मेयर पद के लिए पुरुष और महिला दोनों खड़े हो सकते हैं। शेष छह नगर निकायों में महापौर के पद को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। नौ नगर निगमों में चार नगर निगमों के मेयर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि पांच में पुरुष और महिला दोनों चुनाव लड़ सकते हैं। इसी तरह आयोग ने 20 नगर परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण तय किया।

किस निगम के मेयर का पद किसके लिए आरक्षित है

नगर निगम – कोटि जिसके लिए आरक्षित – महिला या अन्य

नगर निगम – श्रेणी आरक्षित – महिला या अन्य

मेदिनीनगर नगर निगम, पलामू अनारक्षित अन्य

हजारीबाग नगर निगम एसटी अन्य

गिरिडीह नगर निगम अनारक्षित अन्य

देवघर नगर निगम अनारक्षित महिला

धनबाद नगर निगम अनारक्षित महिला

चास नगर निगम बोकारो अनारक्षित महिला

रांची नगर निगम एससी अन्य

आदित्यपुर नगर निगम सरायकेला-खरसावाँ एससी महिला

मानगो नगर निगम, पूर्वी सिंहभूम अन्य

नौ नगर परिषदों के अध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने 20 नगर परिषदों का आरक्षण भी तय कर दिया है। इसके तहत नौ नगर परिषदों के अध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। 11 नगर परिषदों में निर्धारित आरक्षण के तहत पुरुष और महिला दोनों चुनाव लड़ सकते हैं।

नगर परिषद – श्रेणी आरक्षित – महिला या अन्य

गढ़वा अनारक्षित अन्य

विश्रामपुर, पलामू अनारक्षित महिला

चतरा अनारक्षित अन्य

झुमरीतिलैया, कोडरमा अनारक्षित अन्य

मधुपुर, देवघर अनारक्षित अन्य

गोड्डा अनारक्षित महिला

साहिबगंज एससी अन्य

पाकुड़ अनारक्षित महिला

दुमका अनारक्षित अन्य

मिहिजाम, जामताड़ा अनारक्षित अन्य

चिरकुंडा, धनबाद अनारक्षित महिला

फुसरो, बोकारो एससी महिला

रामगढ़ अनारक्षित अन्य

लोहरदगा एसटी महिला

गुमला एसटी अन्य

सिमडेगा एसटी अन्य

चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम एसटी अन्य

चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम एसटी महिला

कपालीनगर, सरायकेला खरसावां अनारक्षित महिला

जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम अनारक्षित महिला

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें