Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर||मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव में झारखंड का मतदान प्रतिशत बेहतर रहने की जतायी संभावना||पलामू: तेज रफ्तार बोलेरो बाइक सवार को रौंदते हुए पलटा, एक की मौत, महिला समेत छह घायल||लोहरदगा: अनियंत्रित कार पेड़ और ट्रक से टकरायी, दो की मौत, तीन घायल||पलामू लोकसभा: दो उम्मीदवारों ने लिए नाम वापस, अब चुनाव मैदान में नौ प्रत्याशी, चुनाव चिन्ह आवंटित
Wednesday, May 1, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये रिटायर्ड IPS राजीव रंजन सिंह

रांची : रिटायर्ड आईपीएस राजीव रंजन सिंह समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने सभी का पार्टी में स्वागत किया।

दीपक ने कहा कि सभी देश, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य बने हैं। गंगा की तरह पवित्र इस पार्टी में आने के बाद सबों को पवित्र काम करने का मौका मिला है। गरीब, आदिवासियों और जरूरतमंदों की सेवा कर सब भारत माता की सेवा करेंगे। भाजपा के लिए राजनीति जन सेवा का माध्यम है। ऐसे में सब मिलकर इसमें लगें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समग्र विकास के जो नौ साल पूरे किये हैं, उस मुहिम को और तेज करना है। अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में इस राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटें जीतनी हैं। साथ ही अगले वर्ष होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनाव में भी राज्य से हेमंत सोरेन सरकार को विदा करना है। इसके लिए सब जुट जायें।

मौके पर राजीव रंजन ने कहा कि पिछले वर्ष 30 सालों तक पुलिस विभाग में सेवा देने के बाद वे रिटायर हुए। पर फिर दूसरी इनिंग शुरू करने का भी विचार तय कर रखा था। खुद को समाज सेवा के लिए हर लिहाज से तैयार करने का विचार किया। पाया कि भाजपा ही सबसे बेहतर पार्टी हो सकती है। वे इसी मिट्टी के लाल रहे हैं। उन्हें गर्व है कि भाजपा से जुड़कर वे इस राज्य की खुशहाली, समृद्धि के लिए काम करेंगे। बचा हुआ जीवन राज्य की उन्नति, सेवा के लिए लगायेंगे। मोदी का सपना सबका साथ, सबके विकास का है। इसे साकार करने में वे योगदान देंगे। पार्टी नेतृत्व जैसा दायित्व देगा, उसका निर्वाह करेंगे।

मौके पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्य़क्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने मौके पर कहा कि अलग-अलग समाज, पेशे के लोग पीएम मोदी पर भरोसा कर पार्टी ज्वाइन कर रहे। कई रिटायर्ड पदाधिकारी और अन्य भी हेमंत सोरेन सरकार से नाराज होकर भाजपा में आ रहे हैं। पार्टी में शामिल हुए नये कार्यकर्ता अगली बार होने वाले लोकसभा चुनाव में 14 में से 14 सीटों को जीतने में लगें। दो-तिहाई बहुमत से इस राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में विश्वास हासिल करने में जुटें।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री और कार्यालय प्रभारी प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू और अन्य भी उपस्थित थे।