Wednesday, January 15, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Balumath Accident News Today

लातेहार : बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार की शाम बारियातू थाना क्षेत्र के बरछिया नदी के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा घायल हो गया।

Balumath Accident News Today

मृतक की पहचान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बैलगाड़ा गांव निवासी केवल राम के पुत्र बंसी राम ऊर्फ मनु राम के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मखमरगो ग्राम निवासी मिनहाज अंसारी का 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जाकिर अंसारी के रूप में हुई है।

घायल युवक को बारियातू थाना क्षेत्र के पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार पाहन की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ध्रुव कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक लातेहार जिला मुख्यालय में रहकर सिविल कोर्ट में मुंशी का कार्य करता था। वह आज अपनी बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में मनु राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

जबकि दूसरे बाइक पर सवार युवक अपने घर से पलामू जिले के लेस्लीगंज में टाइल्स मार्बल के काम से जा रहा था। इधर बरियातू थाना पुलिस दोनों बाइक को जब्त करते हुए मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Balumath Accident News Today