Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से एक की मौत, बांस काटने के दौरान हुआ हादसा

लातेहार : लातेहार रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग के पास आज एक दिहाड़ी मजदूर की मौत 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से हो गयी। बताया जाता है कि वह रेलवे क्रॉसिंग के पास बांस काटने पहुंचा था, लेकिन बांस काटने से पहले ही उसकी जान चली गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार डुरूआ वार्ड नंबर पांच निवासी मखीरन यादव उम्र 45 वर्ष पिता स्व लखन यादव आज शाम करीब चार बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास बांस काटने गया था। जहां वह बांस काट रहा था, उसके ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजर रहा था। जैसे ही मखीरन ने बांस काटने की कोशिश की, उसे 11 हजार वोल्ट का करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

इधर, स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। मखीरन के दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।