Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज में वज्रपात से एक वृद्ध समेत नौ मवेशियों की मौत

नितीश कुमार यादव/हेरहंज

लातेहार: हेरहंज प्रखंड क्षेत्र में गरज के साथ हुई भारी बारिश के कारण दो अलग-अलग गांवों में वज्रपात की चपेट में आने से एक वृद्ध समेत दो बैल, एक गाय व छह बकरियों की मौत हो गयी। घटना मंगलवार 12 सितंबर की है।

पहली घटना में प्रखंड क्षेत्र के सेरनदाग पंचायत अंतर्गत सासंग गांव के राजकेश्वर सिंह खरवार के दो बैल, एक गाय और छह बकरियों की वज्रपात से मौत हो गयी। दूसरी घटना में हेरहंज पंचायत के बोंगादाग टोला के वृद्ध बोलको उरावं (76) की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सासंग गांव के ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को राजकेश्वर सिंह खरवार की मां अपने गाय, बैल और बकरियों को चराने के लिए जंगल ले गयी थी। इसी बीच गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गयी। महिला ने बताया कि इस दौरान अचानक बिजली गिरने से विभिन्न पेड़ों के नीचे खड़े मवेशियों की मौत हो गयी, जबकि महिला को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

बोंगादाग गांव के बोलको उरांव अपने दो मवेशियों को चराने के लिए गांव से कुछ दूर गये थे। शाम को जब दोनों मवेशी को लेकर घर लौट इसी दौरान बिजली की चपेट में आ गया जिससे से उसकी मौत हो गयी। इसके बाद शव को घर लाया गया और मुखिया प्रीति कुजूर को सूचना दी गयी।

मुखिया द्वारा इसकी सूचना थाने को दी गयी. बुधवार की सुबह थाना पुलिस बोंगादाग गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। इसकी जानकारी अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार दास को दी गयी है

Latehar Latest News Today