Breaking :
||चतरा लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दाखिल किया नामांकन, प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

रामगढ़ उपचुनाव में NDA प्रत्याशी सुनीता चौधरी 21644 वोटों से विजयी घोषित, 115243 वोट लाकर बनाया रिकॉर्ड

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023

रामगढ़ : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी की जीत का ऐलान हो गया है। 11वें राउंड की मतगणना के बाद सुनीता चौधरी को 21644 वोटों से विजेता घोषित किया गया है। इस चुनाव में उन्हें 115243 वोट मिले। यह वोट भी एक नया रिकॉर्ड है। इस विधानसभा उपचुनाव में कुल 228000 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें सुनीता चौधरी को 115243 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो रहे और उन्हें कुल 93599 वोट मिले।

सरकार व विधायक की कार्यशैली से नाराज जनता ने एनडीए को जिताया: चंद्र प्रकाश चौधरी

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत की सूचना के बाद सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी गुरुवार की शाम सुनीता चौधरी के साथ मतगणना कक्ष पहुंचे। इस दौरान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि यह जीत किसी पार्टी की नहीं, जनता की है। साथ ही कहा कि झारखंड सरकार और स्थानीय विधायक की नाराजगी के चलते आज रामगढ़ की जनता ने आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी को जीत का ताज पहनाया है। उन्होंने कहा कि पूरे रामगढ़ क्षेत्र में विकास के नाम पर जनता को केवल ठगा गया है। सरकार ने साल 2019 में किये वादे भी पूरे नहीं किये। रामगढ़ की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही थी। यही वजह है कि उपचुनाव में एनडीए को यह जनमत मिला।

जनता के साथ कदम से कदम मिला कर करेंगे रामगढ़ का विकास : सुनीता चौधरी

सुनीता चौधरी ने रामगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं और जनता की है। उन्होंने कहा कि 15 साल में रामगढ़ में उनके पति चंद्र प्रकाश चौधरी ने जो विकास किया है, उससे जनता संतुष्ट है। आज एक बार फिर उन्हें अपने द्वारा किये गये कार्यों का फल मिला है। जनता ने एक बार फिर चंद्र प्रकाश चौधरी पर भरोसा जताया है। जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर रामगढ़ का विकास करना ही एकमात्र उद्देश्य है।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2023