लातेहार: बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
जुगनू/लातेहार
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के मोंगर गांव के तेलियाटांड़ में हुई बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में प्रदीप कुमार रजक व सुनील प्रसाद शामिल है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
परिजनों व ग्रामीणों की सहयोग से दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया है। जंहा डॉ सुनील प्रसाद की देख रेख में उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक अनियंत्रित होकर तेलियाटांड़ के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में सुनील प्रसाद के सिर में काफी गंभीर चोटें आईं है। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।