Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

JSSC करायेगा स्टेनोग्राफर परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी

रांची : झारखंड के अधीन आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) सेवा संवर्ग के कर्मियों की नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त संशोधित नियमावली-2023 गठित कर दी गयी है। इस संबंध में बुधवार को राजस्व भूमि सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत आशुलिपिक के नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटर होना आवश्यक रखा गया है।

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि तक वांछित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त कर लेना होगा। पूर्व में झारखंड के ही शैक्षणिक संस्थान से मैट्रिक-इंटर पास होना अनिवार्य था, जिसे अब विलोपित कर दिया गया है। इसके अलावा अब मेघा सूची के बजाए आशुलिपिक के पद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर भरा जायेगा।

नियुक्ति में कोई दिक्कत हुई तो झारखंड सरकार का निर्णय अंतिम होगा। कर्मचारी चयन आयोग अधियाचना के अनुसार योग्यता क्रम में सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति की अनुशंसा करेगा। नियुक्तियां संबंधित विभाग के विभागीय प्रधान द्वारा की जायेगी। इनकी पोस्टिंग विभाग के अधीन कार्यालय में की जायेगी। नयी नियमावली बनने के बाद अब विभाग कर्मचारी चयन आयोग को रिक्तियों की अधियाचना भेजेगा, जिसके बाद इसकी प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

Jharkhand JSSC stenographer exam 2023