Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा से ISIS का आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में था शाहबाज

लोहरदगा : जिले के सदर थाना क्षेत्र के न्यू रोड से इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी में उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से पेन ड्राइव और कई आपत्तिजनक वीडियो समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी शाहबाज मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में था।

खुफिया एजेंसियां आईएसआईएस के अन्य समर्थकों को भी गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह यहां रहकर किस तरह की आतंकी गतिविधियां संचालित कर रहा था। साथ ही उसके संपर्क में आये अन्य लोगों के बारे में भी गहन जांच की जा रही है और सबूत जुटाये जा रहे हैं। संभावना है कि इस मामले में जल्द ही कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

फोटो: प्रतीकात्मक