Breaking :
||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

एक करोड़ के इनामी माओवादी नेता मिसिर बेसरा की कोर टीम से मुठभेड़, 11 बंकर ध्वस्त, 17 आईईडी बरामद, देखें तस्वीरें

पश्चिमी सिंहभूम : भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा की कोर टीम के साथ शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में पांच वर्ष के बाद सुरक्षाबलों की सीधी मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 11 बंकर ध्वस्त कर दिये।

जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ टोंटो थाना क्षेत्र के रेरडाकोचा जंगल के समीप पहाड़ी और जंगली क्षेत्र में हुई। भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा की कोर टीम के साथ सुरक्षाबलों की आधे घंटे तक मुठभेड़ चली। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने सरजामबुरू से विस्थापित होने के बाद बना उनका नया मुख्यालय भी ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल और पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग निकले। सर्च अभियान के दौरान भारी मात्रा में गोला -बारूद और दैनिक उपयोग के सामान बरामद हुए है।

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि सर्च अभियान में नक्सलियों के जंगल क्षेत्र में बनाये गये कई बंकरों को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर कुल 11 बंकरों में भारी मात्रा में गोला-बारूद और दैनिकी उपयोग की सामग्री पायी गयी। इन्हें ध्वस्त किया गया, इनमें सबसे बड़ा बंकर 50 x 25 फीट का था। अभियान के दौरान अभी तक कुल 17 आईईडी बरामद किया गया।

मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को सेक्टर-2, धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर पहुंचकर नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान कॉन्स्टेबल सुशांत कुमार खूंटिया के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शहीद की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान कांस्टेबल सुशांत कुमार खूंटिया गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उन्हें हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गयी। शहीद जवान सुशांत कुमार खूंटिया ओडिसा के क्योंझर जिला के निवासी थे।

इस मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय अधिकारियों ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी।