झारखंड: सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना
पश्चिमी सिंहभूम: जिले के नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ हाथीबुरू कुरिया के वन क्षेत्र में हुई।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया। इस दौरान माओवादियों ने एकतरफा फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में कई नक्सली घायल हो गये हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर से संपर्क नहीं होने के कारण सही स्थिति का पता नहीं चल सका।
Jharkhand Maoist Encounter Today