Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: हाइवा और बाइक की टक्कर में चालक की मौत, सवार घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों साढू

पलामू : गुरुवार को जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सतभुरवा नहर पुल के पास एनएच-98 पर हाइवा ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।

मृतक बाइक चालक की पहचान प्रिंस पांडे (26) और घायल की पहचान लवकुश पांडे (30) के रूप में की गयी है। दोनों पाटन थाना क्षेत्र के महुलिया गांव के रहने वाले हैं। जिनका आपस में साढू भाई का रिश्ता है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति बाइक से बिहार के अंबा-चिलकी गांव में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी सतभुरवा नहर पुल के पास बाइक एक हाईवा ट्रक से टकरा गयी, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और चालक प्रिंस पांडे की मौके पर ही मौत हो गयी। चालक ने हेलमेट पहन रखा था। चेहरे पर गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गयी।

घटना की सूचना पाकर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया तथा घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। साथ ही सड़क पर यातायात सुचारू कराया। दुर्घटना के बाद सड़क पर पड़े युवक के शव और लोगों की भीड़ के कारण कुछ देर के लिए सड़क स्वत: अवरुद्ध हो गयी।

Palamu Latest News Today