Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: चाचा की हत्या के आरोपी भतीजे को कोर्ट ने सुनायी आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा

लातेहार : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार की अदालत ने सुनवाई के बाद चाचा की हत्या के आरोपी भतीजे को आजीवन कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है। अभियोजन के अनुसार, सत्रवाद संख्या 118/2021 के तहत मामले की सुनवाई वर्ष 2021 से श्री कुमार की अदालत में चल रही थी।

अभियोजन पदाधिकारी अशोक कुमार दास के अनुसार, नेतरहाट निवासी दीना किसान की हत्या उसके भतीजे सुंदरा किसान उर्फ राम सुंदर किसान ने कुल्हाड़ी से मारकर कर दी थी। यह मामला नेतरहाट थाना कांड संख्या 11/2021 भादवि की धारा 302 के तहत दर्ज किया गया था।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

श्री दास के अनुसार 30 मई 2021 को दीना किसान अपने घर पर था। किसी कारणवश उसके भतीजे ने उसकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और परिवार वालों को धमकाता रहा कि जहां जाना है जाओ, हमने रास्ता साफ कर दिया है। उक्त मामले की प्राथमिकी मृतक के पुत्र उदेश्वर किसान ने दर्ज करायी थी।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 12 गवाहों को साक्ष्य के रूप में अदालत में पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सुंदरा किसान के खिलाफ हत्या के पर्याप्त सबूत पाते हुए उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी।