Breaking :
||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय||झारखंड: इंटर के तीनों संकाय के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी||इंटर रिजल्ट में भी लातेहार के छात्रों ने राज्य में लहराया परचम, कॉमर्स में पहले और साइंस में दूसरे स्थान पर||पलामू के अमित ने इंटर साइंस में झारखंड में प्राप्त किया चौथा स्थान, बना जिला टॉपर||छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को मिला आदर्श युवा विधायक का सम्मान

Jharkhand breaking News Today

धनबाद : जिले के झरिया से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को पुणे में आयोजित भारतीय छात्र संसद कॉन्क्लेव के 13वें संस्करण में ‘आदर्श युवा विधायक’ के सम्मान से नवाजा गया है। विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठित सम्मान कोयलानगरी के उन श्रमिकों का है, जिन्होंने खून-पसीना बहाकर राज्य सहित पूरे देश को रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। गवर्निंग काउंसिल की ओर से राज्यसभा सदस्य मनोज झा, मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गिरीश गौतम, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी, ओडिशा और त्रिपुरा प्रभारी सह पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार के अलावा एमआईटी के फाउंडर राहुल कराड़ ने पूर्णिमा नीरज सिंह को प्रशस्ति पत्र, शॉल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

10 से 12 जनवरी तक आयोजित भारतीय छात्र संसद में ‘राजनीति में युवा नेतृत्व-बयानबाजी या वास्तविकता’, ‘संक्रमण में युवा’, ‘लोकतंत्र 2.0 – एआई और सोशल मीडिया कैसे बदल रहे हैं’ जैसे विषयों पर जीवंत चर्चा हुई। इस आयोजन में देशभर के करीब 4500 विधायक शामिल हुए। इनमें करीब 367 महिला विधायक भी शामिल थीं। इनमें से पूर्णिमा नीरज सिंह को संसदीय लोकतंत्र के पथप्रदर्शक, युवाओं और जमीनी मुद्दों से जुड़े विचारों के साथ जुड़ने की स्वाभाविक प्रवृत्ति और विचारों के लिए एक समर्पित टीम द्वारा शोध रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद पुरस्कार चयन समिति ने चयनित किया।

Jharkhand breaking News Today

कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को मिला आदर्श युवा विधायक का सम्मान

कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को मिला आदर्श युवा विधायक का सम्मान

कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को मिला आदर्श युवा विधायक का सम्मान

कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को मिला आदर्श युवा विधायक का सम्मान

कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को मिला आदर्श युवा विधायक का सम्मान