Breaking :
||खबर का असर: बारियातू में तालाब से मिले वोटर आईडी कार्ड मामले में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन निलंबित||पलामू: सड़क पर खड़े हाइवा में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की मौत||8 मई को तेजस्वी यादव पलामू में करेंगे चुनावी सभा||लातेहार: तीन साल से फरार चल रहे तीन वारंटियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार||कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से मिला नोटों का पहाड़ : बाबूलाल मरांडी||अपडेट: नौकर के घर से अब तक मिले 40 करोड़ से ज्यादा कैश, नोट गिनते-गिनते मशीन खराब||Video: ED की दबिश, मंत्री आलमगीर के PS के नौकर के घर से मिला नोटों का ढेर||7 मई को सोशल मीडिया पर ‘मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर’ हैशटैग अभियान, हिस्सा बनने की अपील||चतरा: एंटी क्राइम ऑर्गेनाइजेशन प्रेसिडेंट का बोर्ड लगे गाड़ी से 50 लाख का ब्राउन शुगर बरामद, तीन गिरफ्तार||राहुल गांधी 7 मई को आयेंगे झारखंड, जोबा मांझी और सुखदेव भगत के समर्थन में करेंगे जनसभा
Tuesday, May 7, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

सुभाष मुंडा हत्याकांड की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन, विधि व्यवस्था पर उठाये सवाल

रांची : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शुक्रवार को सुभाष मुंडा हत्याकांड का मुद्दा गर्म रहा। झारखंड की विधि व्यवस्था को लेकर भाजपा विधायक सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। धरना दे रहे विधायकों ने सरकार से सुभाष मुंडा हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग की।

विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सुभाष मुंडा की हत्या की सीबीआई जांच हो। आज झारखंड की विधि व्यवस्था चरमराई हुई है। एक तरफ लोग डर के साये में जी रहे हैं, दूसरी तरफ अपराधी अपराध कर बड़ी आसानी से निकल जा रहे हैं। सुभाष मुंडा की हत्या सरेआम उनके घर के कार्यालय में होने से राज्य की राजधानी की विधि व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दूसरी तरफ, धनबाद और चंदनकियारी जैसी जगहों पर भी अपराधियों का बोलबाला लगातार बढ़ रहा है। ऐसी निकम्मी सरकार को सत्ता में रहने का कोई औचित्य नहीं है, मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

दोषी को खोज कर देंगे सजाः राजेश कच्छप

कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने विपक्षी दलों पर जम कर बरसे। उन्होंने कहा कि वे लोग 18 साल सत्ता में रहे और राज्य को केवल लूटने का काम किया। ये लोग आदिवासियत की बात करते हैं, तो स्थानीयता के मामले में क्यों चुप हो जाते हैं। जहां तक सुभाष मुंडा की हत्या की बात है तो सरकार सुभाष के हत्यारे को ढूंढ़ कर सजा देगी।

राज्य की विधि व्यवस्था हो गयी है चौपट: जेपी भाई पटेल

प्रदर्शन के दौरान मांडू से भाजपा विधायक जेपी भाई पटेल ने कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था सभी देख रहे हैं। राजधानी रांची जैसे शहर में दिनदहाड़े हत्या, लूटपाट, गोलीबारी हो रही है। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गृहकारा विभाग के मंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद है, लेकिन ऐसे हालात में भी राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है। ऐसे में मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र दे देना चाहिए।

भाजपा के बयानों का मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया पलटवार

राज्य सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भाजपा के बयानों का पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि अपराध हुआ है, लेकिन मणिपुर में क्या हो रहा है यह भी भाजपा के लोग देखें। उन्होंने कहा कि देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले हमारे राज्य में अपराध का ग्राफ नीचा है और कानून व्यवस्था भी अच्छी है।