Breaking :
||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के||लातेहार: बालूमाथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय का इंटर साइंस व आर्ट्स का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत||लातेहार: तालाब से बोरा में बंद भारी मात्रा में मिला वोटर आईडी कार्ड, किसने और क्यों फेंका बना चर्चा का विषय
Thursday, May 2, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

बालूमाथ: डैम में मछली मारने गये युवक की डूबने से मौत, परिजनों का हाल बेहाल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगिया पंचायत अंतर्गत पंडरिया डैम में मछली मारने गये एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मरंगलोइया ग्राम निवासी ललकू उरांव के पुत्र रोबिन उरांव के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि वह अपने दोस्तों के साथ डैम में मछली मारने गया था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर डैम में डूब गया। समाचार लिखे जाने तक उसके शव को डैम से बाहर नहीं निकाला जा सका है। हालांकि शव को निकालने के लिए स्थानीय ग्रामीण देर शाम तक लगे हुए थे। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी है। लेकिन शव बाहर नहीं निकाला जा सका है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन डैम स्थल पर पहुंच गये हैं। जिनका रोते-रोते बुरा हाल है। घटना आज रविवार दोपहर की बतायी जा रही है।

फिलहाल इस घटना की जानकारी बालूमाथ थाना पुलिस को दे दी गयी है। सूचना पर पहुंची बालूमाथ थाना पुलिस भी शव को डैम से बाहर निकालने में जुट गयी है।