Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

Jharkhand: नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षा बल का एक जवान शहीद, एक की हालत गंभीर

रांची : चाईबासा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल मुन्ना कुमार और सुशांत कुमार घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया लेकिन रांची के मेडिका में एक जवान की मौत हो गयी।

नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान सुशांत कुमार को सीने के पास गोली लगी थी। इसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। मेडिका में भर्ती कराने बाद चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में शहीद सीआरपीएफ जवान सुशांत कुमार ओडिशा के क्योंझर जिले के आनंदपुर के रहने वाले थे। जवान का विवाह भी नहीं हुआ था।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान पुलिस जवानों की मुठभेड़ भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी एवं एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते के साथ हुई। इसमें दो जवानों को गोली लगी। बैकअप टीम ने घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची भेजा। मुठभेड़ में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की टीम शामिल थीं। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली पीछे हट गये। एसपी आशुतोष कुमार ने बताया कि पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Jharkhand Latest News Today