Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

शहरी जलापूर्ति योजना से 20 करोड़ रुपये गबन करने का आरोपी PHED कर्मचारी गिरफ्तार

रांची : सदर थाना पुलिस ने पीएचईडी रांची प्रमंडल के कर्मी संतोष कुमार को गबन मामले में गिरफ्तार किया है। वह चुटिया थाना क्षेत्र में रहता था। वह मूल रुप से बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है। इसके पास से 50 लाख 98 हजार 500 रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पेयजल स्वर्णरेखा शीर्ष कार्य प्रमण्डल रांची में शहरी जलापूर्ति योजना (जेएनयूआरएम) की राशि में करीब 20 करोड़ रुपये के गबन से संबंधित सदर थाना में 28 दिसम्बर 2023 को मामला दर्ज कराया गया था। मामले के अनुसंधान के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया। गठित विशेष टीम ने संतोष कुमार को सुखदेवनगर थाना के इन्द्रपुरी रोड नंबर एक स्थित आरोपित के ससुराल से गिरफ्तार किया गया। जांच के क्रम में इसके पास से 15 लाख रुपये बरामद किये गये। इसके निशानदेही पर मामले में गबन की राशि 35 लाख 98 हजार 500 रुपये बरामद किया गया है। इस तरह मामले में कुल 50 लाख 98 हजार 500 रुपये जब्त किया गया है।

Ranchi PHED Employee Arrested