Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Wednesday, May 8, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड: होली में बारिश डाल सकती है खलल, इन जिलों में बारिश के आसार

Jharkhand Weather Update News

रांची : 25 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इससे इस बार राज्य के लोगों की होली में खलल पड़ सकता है। राज्य के उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं और आंधी चलने की भी संभावना है, जबकि अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रांची, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, देवघर, दुमका, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, पाकुड़ और साहेबगंज में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 26 से 30 मार्च तक प्रदेश में आंशिक बादलों का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में संभावना है कि इस बार लोगों को होली खेलने में दिक्कत होगी। प्रदेश में बारिश और बादलों का असर बना रहेगा।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में तापमान में छह डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। तीन दिन बाद तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी का एहसास होगा लेकिन बादलों और बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। राजधानी रांची की बात करें तो 25 से 30 मार्च तक बादल छाये रहने की संभावना है।

Jharkhand Weather Update News