पलामू में डबल मर्डर से सनसनी, आपसी रंजिश में दो युवकों की गयी जान
Palamu Crime News Today
पलामू : होली से एक दिन पहले दो युवकों की हत्या कर दी गयी। एक युवक की हत्या चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर सेमरटाड़ में कोयल नदी के तट पर की गयी, जबकि दूसरे की हत्या मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नावाटोली इलाके में की गयी। दोनों की हत्या किसी धारदार हथियार से की गयी है।
दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गयी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। इस घटना को दो गुटों की आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मृतकों की पहचान राजेश कुमार (20) और सुजीत भुइयां उर्फ बौधा के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि रविवार की सुबह राजेश और सुजीत कोयल नदी में शौच करने गये थे। इसी क्रम में दूसरे गुट के युवकों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। राजेश के पिता देवनंदन ने बताया कि श्याम चौधरी, रामा चौधरी, कारू, मिथुन, नितेश और देव साव ने मिलकर हत्या की है। देवनंदन के अनुसार उनके बेटे की हत्या कोयल नदी में धारदार हथियार से कर दी गयी, जबकि भागने के क्रम में सुजीत को नवाटोली इलाके में दौड़ाकर मार डाला गया।
जानकारी के मुताबिक इस घटना को दो युवकों के गैंग के बीच चल रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी विवाद को लेकर कुछ माह पहले सेमरटाड़ के श्यामा चौधरी पर जानलेवा हमला हुआ था। धारदार हथियारों से हमला करने के साथ ही फायरिंग भी की गयी थी। हालांकि, रांची में कुछ महीनों तक इलाज चलने के बाद श्याम चौधरी की जान बच गयी।
होली से एक दिन पहले खेली जा रही खूनी होली से शाहपुर और सेमरटांड़ इलाके में दहशत का माहौल है। होली जैसे त्योहार पर सौहार्द का माहौल बिगड़ने से लोग परेशान हो गये हैं।
Palamu Crime News Today