Breaking :
||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश
Friday, May 10, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल समेत बालूमाथ की तीन ख़बरें

Balumath Latehar Latest News

लातेहार : बालूमाथ-पांकी मार्ग पर हेरहंज थाना क्षेत्र के मेराल ग्राम के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक की पहचान चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा ग्राम निवासी कृष्णा साव के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा हेरहंज प्रखंड मुख्यालय स्थित वैलनेस हेल्थ सेंटर ले जाया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मिली जानकारी के अनुसार घायल बाइक सवार युवक कृष्णा साव कुछ जरूरी कार्यों का निपटारा कर पलामू जिले के पांकी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Balumath Latehar Latest News

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को देखरेख करने के उद्देश्य नियुक्त स्वयंसेवक आज से अपने काम में लौट गये। स्वयंसेवकों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव को ज्ञापन सौंप कर इसकी जानकारी दी है।

स्वयंसेवकों ने कहा है कि वे अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर बीते 8 जुलाई 2023 से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन कर रहे थे और राज्य सरकार द्वारा मंत्री परिषद की हुई बैठक में स्वयंसेवकों को स्वयंसेवक नाम बदलकर पंचायत सहायक कर दिया गया। साथ ही एक निश्चित मानदेय निर्धारित की गयी। इसके पश्चात बालूमाथ प्रखंड के तमाम पंचायत सचिवालय अंतर्गत काम करने वाले पंचायत सहायक काम पर लौट चुके हैं।

मौके पर बालूमाथ प्रखंड के पंचायत सहायक अशोक कुमार, शांति देवी, उमेश कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार, पवन राम, सरिता कुमारी, रघु कुमार, आदित्य प्रसाद, किरण देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Balumath Latehar Latest News

लातेहार : बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बारियातू थाना क्षेत्र के मनातू गांव में हल्की बारिश के दौरान हुई वज्रपात की चपेट में आने से एक पशुपालक घायल हो गया। घायल पशुपालक की पहचान मनातू ग्राम निवासी मुकेश भुइयां के रूप में हुई है। जिसे परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां डॉक्टर संजय सिद्धार्थ ने उसका इलाज किया।

मिली जानकारी के अनुसार पशुपालक मुकेश भुइयां अपने मवेशियों को चारा खिलाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान हल्की बारिश के दौरान वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में वह आ गया। जिससे वह आंशिक रूप से घायल हो गया।

Balumath Latehar Latest News