Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार : बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के टीवीएस शोरूम के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। महिला की पहचान बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के दिवाकर नगर मुहल्ला निवासी जोखन राम की 45 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में की गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी। घटना मंगलवार आधी रात की बतायी जा रही है।

इधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उक्त महिला का एक पैर व सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि, स्थानीय थाना पुलिस उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Balumath Latehar Accident News