Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडपलामूपलामू प्रमंडल

JSSC पेपर लीक केस: पुलिस के हत्थे चढ़ा पलामू से फरार कोचिंग संचालक का भाई

JSSC paper leak case

पलामू : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी ने रविवार को मेदिनीनगर निवासी पवन किशोर को हिरासत में लिया है। पवन से पूछताछ के बाद उसे रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है।

जांच के दौरान प्रश्नपत्र लीक मामले में पवन किशोर की संलिप्तता भी सामने आयी है। हिरासत में पूछताछ के बाद पवन की गिरफ्तारी तय है। पेपर लीक होने के बाद से एसआईटी मेदिनीनगर के कोचिंग संचालक रवि किशोर की तलाश कर रही है। रवि किशोर फरार है। एसआईटी की गिरफ्त में आया पवन रवि किशोर का भाई है। कोचिंग संचालन में पवन अपने भाई का सहयोगी भी है। एसआईटी ने रवि किशोर के घर और कोचिंग पर छापेमारी की लेकिन वह नहीं मिला।

गौरतलब है कि एक माह पहले भी तहकीकात के लिए एसआईटी पलामू पहुंची थी और कई लोगों से पेपर लीक मामले में पूछताछ किया। इसके बाद शहर के दो युवकों को अपने साथ रांची भी ले गयी थी। इनसे पूछताछ के बाद इनकी संलिप्तता नहीं मिलने पर इन्हें छोड़ दिया था।

नाई मुहल्ला का रहने वाला रवि किशोर का नाम सात साल में तीसरी बार परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करने और नौकरी के सेटिंग मामले में आया है। पहली बार फरवरी 2017 में तत्कालीन सदर एसडीओ नैंसी सहाय ने मैट्रिक और इंटर का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में रवि किशोर को पकड़ा था। इसके नौ माह बाद ही नवंबर में जिला स्तर पर हुए चतुर्थ वर्गीय पदों पर नियुक्ति में बड़ी गड़बड़ी सामने आयी थी। तत्कालीन डीसी अमित कुमार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। चतुर्थ वर्गीय पदों पर सेटिंग के खेल में भी रवि किशोर का नाम आया था।

JSSC paper leak case