Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडसंथाल परगना

दुमका में स्पेनिश महिला पर्यटक से गैंग रेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Dumka Gang Rape News

दुमका : राज्य की उप राजधानी दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार देर रात स्पेन की महिला पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।

बताया गया है कि 28 वर्षीय पीड़ित महिला और उसके पति ने दिन में बाइक राइडिंग की। रात होने पर शहर से दूर एक शांत स्थान पर टेंट लगाकर सो गए। कुछ समय बाद महिला टेंट से बाहर निकली तो उसे छह-सात लोगों ने दबोच लिया और कुछ दूर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला रोते हुए टेंट पहुंची और पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों बाइक से 45 किलोमीटर का सफर कर दुमका में पुलिस के पास पहुंचे।

पुलिस का कहना है कि पर्यटक महिला को तत्काल सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराने के साथ अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सुरक्षा में पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। एसपी खेरवार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश दी जा रही है। एफएसएल की टीम भी मामले की छानबीन कर रही है।

दुमका में महिला टूरिस्ट से गैंगरेप का मामला शनिवार को सदन में भी उठा। विधायक अमित मंडल ने दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले को सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि उप राजधानी दुमका में एक स्पेनिश महिला से गैंगरेप की घटना हुई है, जो शर्मनाक है। इस घटना ने झारखंड को पूरी दुनिया में बदनाम कर दिया है। उन्होंने दुमका के एसपी को तत्काल पद से हटाने की मांग की है।

Dumka Gang Rape News