Breaking :
||झामुमो व कांग्रेस का एक ही एजेंडा, न काम करेंगे और न करने देंगे : मोदी||सतबरवा में रैयतों ने NHAI संवेदक के कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस||पलामू में छह पशु तस्कर गिरफ्तार, चार फरार, 55 मवेशी बरामद||पलामू: राजद नेता तेजस्वी यादव ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर बोला हमला||पलामू में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हवलदार व प्रभारी पर आरोप||मोदी ने किया झारखंड और बिहार को नक्सलवाद से मुक्त : अमित शाह||किसी के माई के लाल में दम नहीं की आरक्षण को खत्म कर दे : राजनाथ सिंह||झारखंड में 13 मई से खुलेंगे सभी सरकारी व निजी विद्यालय, सरकार ने जारी किया आदेश||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
Saturday, May 11, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनोरंजनराष्ट्रीय

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Pankaj Udhas passes away

Goodbye Pankaj Udhas: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार थे। वह 72 वर्ष के थे। उनका जन्म 17 मई 1951 को जेतपुर, गुजरात में हुआ था। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की है। उनका अंतिम संस्कार मगलवार को मुंबई में किया जायेगा।

नायाब उधास ने इस दुखद खबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘भारी मन और बड़े दुख के साथ, हमें आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया है।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज उधास का 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। गायक लंबे समय से बीमार थे। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। गायक के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पंकज उधास के निधन से हर कोई दुखी है। लोकप्रिय गायक और संगीतकार शंकर महादेवन सदमे में हैं। उन्होंने पंकज उधास के निधन को संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई नहीं की जा सकती। वहीं, सोनू निगम ने भी पंकज उधास के निधन पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

Pankaj Udhas passes away

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, लंबे समय से थे बीमार