Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: मकईयाटांड़ गांव के पास बाइक दुर्घटना में पति-पत्नी और बच्ची घायल

लातेहार : बालूमाथ-चंदवा पथ पर मकईयाटाड़ गांव के पास बाइक दुर्घटना में पति-पत्नी व उनकी एक छोटी बच्ची घायल हो गयी। घायलों की पहचान गुमला जिले के गम्हरिया गांव निवासी गंगेश्वर साहू के पुत्र राजू साब, पत्नी सोनी देवी और पुत्री रूपाली कुमारी के रूप में की गयी है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सभी घायलों को स्थानीय पुलिस पिकेट प्रभारी रामजी ठाकुर एवं अन्य पुलिस कर्मियों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने इलाज किया। इस दुर्घटना में घायल सोनी देवी को दाहिने पैर पर गंभीर और आंतरिक चोट आयी है। जबकि रुपाली कुमारी और राजू साव को आंशिक चोटें आयीं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घायल राजू साव बारियातू थाना क्षेत्र के बारीखाप ग्राम स्थित ससुराल में आयोजित मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान मकईयाटाड़ गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये।

Balumath Latehar Latest News