Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में बच्चे को चपेट में लिया अनियंत्रित कार, गुस्साये ग्रामीणों ने कार सवार को पीटकर किया घायल

लातेहार : शुक्रवार को बालूमाथ-खलारी मार्ग पर मारंगलोईया गांव में एक अनियंत्रित कार ने एक 5 वर्षीय बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बच्चा घायल हो गया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने कार सवार दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया।

Balumath Latehar Latest News

घायल बच्चे की पहचान मारंगलोईया गांव निवासी प्रकाश कुमार राणा के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। जबकि कार सवार घायल लोगों में चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सलगी ग्राम निवासी दुखन सिंह के पुत्र ओम लाल कुमार एवं ज्ञानचंद सिंह के पुत्र संदीप कुमार सिंह शामिल है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर एसके आनंद ने कार सवार घायल संदीप कुमार सिंह एवं ओमलाल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कार सवार ओम लाल कुमार एवं संदीप कुमार सिंह रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र से चंदवा के नगर स्थित मां उग्रतारा मंदिर पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बालूमाथ थाना क्षेत्र के मारंगलोईया ग्राम में एक बच्चे को बचाने के क्रम में वे दुर्घटनाग्रस्त हो गये। इधर, बालूमाथ थाना पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Balumath Latehar Latest News