Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में आठ IAS अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, राजीव अरुण एक्का को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का प्रभार

Jharkhand IAS Transfer Posting 2024

रांची : राज्य सरकार ने आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राजीव अरुण एक्का को सदस्य राजस्व पर्षद की जिम्मेदारी दी गयी है। इसके अलावा राजीव अरुण एक्का मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव के भी प्रभार में रहेंगे।

ग्रामीण कार्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कैबिनेट सचिवालय की प्रधान सचिव वंदना डाडेल को महिला एवं बाल विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रधान स्थानिक आयुक्त मस्तराम मीणा को प्रधान सचिव योजना विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।

पेयजल विभाग के सचिव मनीष रंजन को भू-राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। राजेश शर्मा को श्रम विभाग से हटाकर पेयजल विभाग का सचिव बनाया गया है। प्रशांत कुमार को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है।

जबकि एटीआई निदेशक के श्रीनिवासन को स्थानीय आयुक्त झारखंड भवन की जिम्मेदारी दी गयी है। उनके पास एटीआई निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

Jharkhand IAS Transfer Posting 2024