Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा, गांडेय विधानसभा सीट से सरफराज के इस्तीफे को लेकर हुई बड़ी डील

धनबाद : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को दावा किया कि 200 करोड़ रुपये और राज्यसभा सीट में गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफे की डील हुई है। धनबाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के झारखंड आने की खबर है लेकिन अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद मीडिया को उनके आगमन की जानकारी दी जायेगी।

गांडेय विधानसभा सीट से विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरफराज अहमद के इस्तीफे के लिए हेमंत सोरेन से 200 करोड़ रुपये की डील हुई है। यह डील राज्यसभा सदस्य के लिए की गयी है। यह चर्चा पूरे झारखंड में सड़कों पर हो रही है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन का जेल जाना लगभग तय है। इसलिए जिस तरह से लालू यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया। वहीं, गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन भी अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में हैं। इसलिए हेमंत सोरेन ने गांडेय विधानसभा सीट खाली करायी है। पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना ही इसका मुख्य कारण समझ में आता है, अन्य कोई कारण समझ में नहीं आता।

उन्होंने कहा कि फिलहाल धनबाद में नए एसएसपी के पदभार संभालने के बाद अवैध कोयला कारोबारी और इसमें शामिल पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की जा रही है, जिसे लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि कार्रवाई हो रही है लेकिन जिनपर कार्रवाई होनी चाहिए नहीं हो रही है। जो होना चाहिए वह नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व एसएसपी संजीव कुमार पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें प्रोन्नत कर डीआइजी बना दिया गया। राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं राज्य को लूटने में लगे हुए हैं। वह खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनके संरक्षण में लूटपाट चल रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी चल रही है। हम हर सीट के लिए तैयार हैं।

Jharkhand Breaking News Today