Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

पुलिस का घेरा तोड़कर विधानसभा घेराव करने पहुंचे पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को विधानसभा से कुछ दूरी पर मांगों को लेकर विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। यहां तक कि बैरिकेडिंग के पास आकर हंगामा भी शुरू कर दिया। वे पुलिस का घेरा तोड़कर विधानसभा का घेराव करने के लिए आगे बढ़ना चाह रहे थे, जिन्हें रोकने के लिए वहां पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल के जवान भी मुस्तैद थे। आग्रह नहीं मानने पर जवानों ने उनको खदेड़ना शुरू किया। उन पर लाठियां भांजी।

बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने वालों में मुख्य रूप से पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे। वे विधानसभा का घेराव करने के लिए पुलिस का घेरा तोड़कर आगे बढ़ना चाह रहे थे। इस पर सुरक्षा बल के जवानों ने बैरिकेडिंग के पास उन्हें रोक दिया। इस पर वे दूसरे बैरिकेडिंग को भी तोड़कर आगे बढ़ने लगे। इसपर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने लाठियां बरसाते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। इस बीच सुरक्षा बल के जवानों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और नोंक-झोंक हुई। वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी

गौरतलब है को पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में 168 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। पांच सूत्री मांगों को लेकर स्वयंसेवक बीते आठ जुलाई से ही अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन राजभवन के पास कर रहे हैं।