Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा: JJMP उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी घायल, मंत्री मिथिलेश ठाकुर समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे मेडिका अस्पताल

गढ़वा : गढ़वा में रविवार देर रात पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गढ़वा के रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को गोली लग गयी।

उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के मेडिका रेफर कर दिया। शंकर प्रसाद कुशवाहा के बांह में गोली लगी है। घायल रंका थाना प्रभारी को उनके साथी जवानों ने ऑपरेशन एरिया से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के मुताबिक, गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव के जंगल में उग्रवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद रंका थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ ढेंगुरा जंगल पहुंचे। जंगल में पहुंचते ही पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। कई घंटों तक चली मुठभेड़ के दौरान रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा की कलाई में गोली लग गयी। एक गोली उनके सीने में भी लगी। लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण सीने में लगी गोली का कोई असर नहीं हुआ। आशंका है कि जेजेएमपी के नक्सलियों को भी गोली लगी है। बताया जा रहा है कि यह जेजेएमपी कमांडर टुनेश का दस्ता था, जिसके साथ मुठभेड़ हुई।

एसपी गढ़वा दीपक कुमार पांडे ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को कलाई में गोली लगी है। उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि घायल थाना प्रभारी को इलाज के लिए रांची के मेडिका रेफर किया गया है।

इधर, उग्रवादियों की गोली से घायल हुए रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को देखने मंत्री मिथिलेश ठाकुर समेत कई पुलिस अधिकारी मेडिका अस्पताल पहुंचे। एडीजी ऑपरेशन संजय आनंद लाठकर, रांची सिटी एसपी राज कुमार मेहता समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल थाना प्रभारी के बारे में जानकारी ली।

मंत्री व पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारी का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी घायल थाना प्रभारी की स्थिति के बारे में बात की। चिकित्सकों ने थाना प्रभारी की हालत खतरे से बाहर बतायी है।

Garhwa Ranka SHO Injured