Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडललातेहारहेरहंज

लातेहार: पूजा के लिए पांकी से नगर मंदिर जा रहा ऑटो हेरहंज में पलटा, महिला-बच्चा समेत आधा दर्जन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

लातेहार : जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के इनातु गांव के समीप बालूमाथ-हेरहंज-पांकी एसएच-10 मुख्य पथ पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुस गयी। जिससे ऑटो पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है।

बताया जाता है कि ऑटो पर सवार लोग पांकी थाना क्षेत्र के सगालिम गांव से नगर मंदिर पूजा करने जा रहे थे। सभी घायलों का इलाज कल्याण अस्पताल हेरहंज में किया गया। ऑटो की टक्कर से ऑटो पर सवार रामराज राम का दाहिना कान कट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये। बच्चों और महिलाओं समेत कई अन्य लोग भी घायल हो गये।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना की सूचना पर हेरहंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रामराज राम को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ भेजा।

ग्रामीणों ने जिले के वरीय अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि एक माह के अंदर एक दर्जन से अधिक चारपहिया व दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, जिनमें पैदल चलने वाले राहगीर भी शामिल हैं। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं।

Herhanj Latehar Latest News