Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

JJMP ने 18 अक्टूबर से की पलामू प्रमंडल अनिश्चिकालीन बंद की घोषणा

JJMP Palamu division bandh

मनिका के सुशील एवं अमरेश को 46 दिन बाद भी जेल नहीं भेजने के विरोध में बुलाया बंद

पलामू : उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) ने पलामू प्रमंडल में अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की है। इस बंद का एलान लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के मंधनिया के सुशील उरांव उर्फ बीरबल उरांव और अमरेश उरांव को पुलिस द्वारा घर से उठाये जाने के 46 दिन बाद भी जेल नहीं भेजे जाने के विरोध में किया गया है।

जेजेएमपी ने कहा है कि बंद आज रात 12 बजे से प्रभावी होगा। अगर पुलिस 24 घंटे के अंदर सुशील उरांव को जेल नहीं भेजती है, तो बंद अनिश्चितकालीन में तब्दील कर दिया जायेगा।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पलामू प्रमंडल के पलामू, गढ़वा और लातेहार में प्रेस वाहन, एंबुलेंस, दुग्ध वाहन और स्कूली वाहनों को बंद से मुक्त रखा गया है। जेजेएमपी के कर्मवीर जी ने मंगलवार 17 अक्टूबर को इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। कहा गया है कि मनिका पुलिस ने 1.9.2023 को रात 8 बजे मनिका के मंधनिया स्थित घर से सुशील उरांव उर्फ बीरबल उरांव और अमरेश उरांव को उठाया है और 46 दिन बाद भी आज तक उन्हें जेल नहीं भेजा गया है। इस संबंध में पुलिस कुछ बोल भी नहीं रही है। यहां तक कि परिवार से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञप्ति में कहा है कि पुलिस प्रशासन कानून का संरक्षक है, लेकिन इस मामले में वे खुद ही कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नियमों के मुताबिक किसी भी शख्स की गिरफ्तारी के बाद उसे 24 घंटे के अंदर कोर्ट में पेश करना होता है, लेकिन सुशील और अमरेश के मामले में अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

सुशील उरांव पर 5 लाख रुपये का इनाम, गिरफ्तार कर लेते तो यह उपलब्धि होती : एसपी

लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने मंगलवार को बताया कि जिस सुशील उरांव उर्फ बिरबल उरांव को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है, वह पांच लाख का इनामी उग्रवादी है। यह मेरे लिए एक उपलब्धि होती अगर हमने उसे पकड़ लिया होता और उसे प्रमुखता से सामने ला दिया होता। उसे 46 दिनों तक गायब नहीं रखा होता।

एसपी ने कहा कि जेजेएमपी उग्रवादियों में आपसी फूट है। इसी वजह से सुशील लापता है। कुछ दिन पहले जेजेएमपी के उग्रवादी आपस में भिड़ गये थे। टीम टूट गयी है। ऐसी प्रेस विज्ञप्ति उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से दिखी है। लगाये गये आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं।

JJMP Palamu division bandh