Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

गैंगेस्टर अमन साहू चाईबासा से सेंट्रल जेल मेदिनीनगर शिफ्ट, 13 महीने में चौथी बार बदला गया ठिकाना

Gangster Aman Sahu News

पलामू : कुख्यात आपराधिक गिरोह का सरगना अमन साहू को केन्द्रीय कारा मेदिनीनगर में शिफ्ट किया गया है। बुधवार की शाम उसे चाईबासा से यहां लाया गया। कारा अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। अमन साहू को लाने से पहले उसे रखने के लिए विशेष निगरानी में एक प्रकोष्ठ (सेल) को रिक्त करा लिया गया था। यह सीसीटीवी कैमरे के दायरे में होगा। इसकी हरकत पर मानवीय एवं यांत्रिक नजर रखी जायेगी।

50 से अधिक आपराधिक मामले का अभियुक्त अमन साहू के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक जिलों में पंजीकृत हैं। हत्या, लूट, रंगदारी टैक्स वसूलने के अलावे कोयला व्यापारियों से जबरदस्ती उगाही के मामले दर्ज हैं। साथ ही पुलिस दल पर हमला करने एवं घायल करने के मुकदमे में भी वांछित है। केन्द्रीय कारा मेदिनीनगर में रहते हुए उसने जेल अधीक्षक को जान से मारने की धमकी दी थी।

इस आपराधिक सरगना के गिरोह के सदस्य पलामू, लातेहार, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, सिमडेगा, धनबाद, गिरीडीह, बोकारो और रांची जिले में दर्जानाधिक अपराधों को अंजाम दे चुके हैं। कारा अधीक्षक ने बताया कि कारा में सुनिश्चित किया गया है कि अमन साहू को किसी से नहीं मिलने दिया जाये, जरुरी मुलाकात होने पर पुलिस के घेरे एवं निगरानी में ही यह संभव होगा।

13 माह में चौथी बार बदला गया ठिकाना

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का ठिकाना 13 माह में चौथी बार बदला गया है। एक बार फिर उसे 11 माह बाद मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। पिछले साल अमन साहू को 17 सितंबर से 25 नवंबर तक पलामू जेल में रखा गया था। इस दौरान जेल में मोबाइल फोन और पार्टी करने की डिमांड जेल प्रशासन ने नहीं मानी थी तो जेल सुप्रीटेंडेंट जितेंद्र कुमार को फोन कर अमन साहू के गुर्गों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इस कांड के सामने आने के बाद अमन साहू को दुमका जेल भेज दिया गया था।

20 अगस्त को दुमका से चाईबासा जेल अमन साहू को भेजा गया था। केन्द्रीय कारा मेदिनीनगर में लाने के बाद पुलिस प्रशासन और जेल प्रशासन ने जेल की चौकसी बढ़ा दी है। अमन साहू द्वारा जेल से ही गैंग चलाते हुए राज्य के व्यवसायियों को लगातार धमकी देने और रंगदारी वसूलने का मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय अमन साहू पर लगाम लगाने के प्रयास में है। जिसके तहत अमन साहू को एक जेल में ज्यादा समय तक नहीं रखने की प्लानिंग है। उसके गुर्गे पलामू में भी रंगदारी के लिए गोलीबारी कर चुके हैं।

Gangster Aman Sahu News