Breaking :
||झारखंड के सरकारी स्कूलों में अब सात जून तक रहेगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी||पलामू: ऑनर किलिंग में घायल अधेड़ की 20 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मौत||लातेहार: खातों का ऑडिट नहीं कराने वाले छह प्रत्याशियों को दिया गया नोटिस||पलामू ACB की कार्रवाई, नौ हजार घूस लेते शिक्षा विभाग का BPO गिरफ्तार||महिला कैदी ने जेल के दो कर्मियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, महिला आयोग को लिखा पत्र||टेंडर राशि का 1.5 फीसदी कमीशन लेते थे मंत्री आलमगीर आलम||लातेहार: पत्रकार को जेल भेजने के मामले में कोर्ट ने मनिका थाना प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस||चतरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो छात्राओं को रौंदा, मौत, सड़क जाम||छह दिनों की ED रिमांड पर मंत्री आलमगीर आलम, भेजा गया जेल||मंत्री मिथिलेश ठाकुर व विधायक भानू प्रताप शाही पर मामला दर्ज
Friday, May 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

बिहार और बंगाल के पास आकर रुका मानसून, झारखंड में तीन से चार दिन लोगों को और सतायेगी गर्मी

Jharkhand Weather Update Today

रांची : झारखंड में भीषण गर्मी और भीषण लू से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। अधिकांश जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है, लेकिन बारिश के बाद थोड़ी राहत के बाद गर्मी और उमस लोगों को बेचैन कर रही है।

भीषण गर्मी और गर्म हवा के कारण आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह तेज धूप के कारण लोग गर्मी से बेहाल होने लगे हैं और दोपहर होते ही लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, जिससे लोग अपने घरों में दुबक गये हैं। अब राहत मिलने में करीब एक सप्ताह का समय और लग सकता है। राहत की बात यह है कि झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियों के जल्दी शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।

प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून का असर दिखायी दे रहा है। प्री-मानसून के चलते राज्य के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश की खबर है। जमशेदपुर के साथ ही आसपास के शहरों में आंधी के साथ बारिश हुई। इससे इन क्षेत्रों में तापमान में कुछ राहत मिली है। यहां दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शाम को तेज आंधी और बारिश हुई। मौसम विभाग ने अभी कहा है कि प्रदेश में अभी दो से तीन दिन लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। बिहार और बंगाल के पास मानसून रुक गया है। लिहाजा झारखंड में तीन से चार दिन में मानसून दस्तक दे सकता है लेकिन पूरे राज्य में इसके फैलने में अभी समय लगेगा। संथाल के कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश की भी खबर है। 17 जून को लू की स्थिति बनी रहेगी। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Jharkhand Weather Update Today