Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Wednesday, May 8, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

महाराजगंज में व्यवसायी को गोली मारने का प्रयास, मिस फायर की वजह से बची जान

पलामू : झारखंड के हरिहरगंज की सीमा से सटे बिहार के कुटुंबा थाना क्षेत्र के महाराजगंज में मंगलवार को अपराधियों ने एक व्यापारी श्याम बिहारी प्रसाद को गोली मारने का असफल प्रयास किया। मिस फायर होने से व्यवसायी की जान बाल-बाल बच गयी।

जानकारी के अनुसार तीन अपराधी बिना नंबर की अपाची बाइक से सड़क पर पहुंचे। वे मास्क पहने हुए थे। उनमें से दो उतरे और श्याम बिहारी प्रसाद के स्वामित्व वाली मेसर्स बजरंग ट्रेडर्स की दुकान में घुस गये। प्रसाद अपनी सीट पर बैठे थे। इसी क्रम में उनमें से एक ने उन पर पिस्टल तान दी और फायर करने की कोशिश की लेकिन मिसफायर हो गया। मिस फायर की स्थिति में उनलोगों ने स्ट्राइकर को दो या तीन बार दबाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार अपराधी वहां से भागने लगे। इस बीच हंगामा हो गया। लोगों ने पीछा करने का भी प्रयास किया, लेकिन अपराधी लोगों को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

घटना की जानकारी फौरन कुटुंबा पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गयी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी कुंदन कुमार ने घटना की विस्तृत जानकारी ली। व्यवसायी ने सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग पुलिस अधिकारी को दिखायी।