Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडदक्षिणी छोटानागपुर

गुमला: बेटी की शादी कर लौट रहे माता-पिता समेत चार की सड़क हादसे में मौत, 29 घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख

गुमला : जिले में डुमरी थाना क्षेत्र के जरडा गांव के पास मंगलवार देर रात बेटी की शादी कर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में माता-पिता समेत चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 29 अन्य घायल हो गये। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार सभी लोग डुमरी के सांरगडीह से बेटी की शादी करके पिकअप वैन से कटारी लौट रहे थे। वैन में 55 लोग सवार थे। जरडा गांव के पास पिकअप वैन अनियंत्रित होकर तीन बार पलट गयी। मृतकों में दुल्हन की मां बिरंती देवी (45), पिता सुंदर दयाल (50), एरनिस किंडो (62) और सविता नागेसिया (47) हैं।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार डुमरी थाना क्षेत्र के कटारी गांव से मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे लड़की की शादी करने के लिए जारी थाना क्षेत्र के सारंगाडीह गांव गये हुए थे। शादी होने के बाद करीबन 8:30 बजे रात को वहां से निकले। करीब दस बजे जरडा ग्राम के समीप पिकअप गाड़ी का चालक अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी गड्ढे में जा गिरा। करीबन तीन बार गाड़ी पलटी खायी। इसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि एक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। घायलों को सिर, चेहरा, पैर, हाथों में चोट लगी है।

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद जारी थानेदार मनीष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और सभी घायलों को एक बस से डुमरी अस्पताल लेकर आये, जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। नौ घायलों को गुमला रेफर किया गया, जहां से डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए तीन को रांची रिम्स रेफर कर दिया।

दुर्घटना में घायलों के प्रति उपायुक्त सुशांत गौरव ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर उपचार के लिए गुमला सदर अस्पताल को आवश्यक निर्देश दिये हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को नियमानुसार सभी सरकारी लाभ यथाशीघ्र देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि गुमला के डुमरी में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत की खबर से मन आहत है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति दें। साथ ही कहा कि हादसे में घायल लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।