Breaking :
||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग||संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से किया नामांकन, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा- सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें||कल से पीएम मोदी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, रांची में रोड शो, पलामू, लोहरदगा व चाईबासा में सभा||पलामू में माओवादियों ने लगाये चुनाव बहिष्कार के पोस्टर||रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत सात गिरफ्तार||लातेहार: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप||केंद्रीय गृह मंत्री के फर्जी वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सख्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा नोटिस||नामांकन के बाद जयराम महतो गिरफ्तार, समर्थक भड़के
Friday, May 3, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: गैस सिलेंडर की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

लातेहार : युवा जिलाध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय गेट पर जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 350 रुपये की अप्रत्याशित वृद्धि पर अपना विरोध व्यक्त किया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

युवा जिलाध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने होली से पहले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर जनता को महंगाई का तोहफा दिया है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से हर तरह का प्रोडक्शन महंगा हो जायेगा। जिसका खास असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा।

युवा प्रदेश कोर्डिनेटर साजन कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 1 साल में लगातार पांचवीं बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का काम किया है। बेलगाम महंगाई साबित करती है कि भाजपा की आर्थिक नीतियां पूरी तरह विफल हैं।

जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र उरांव ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर भाजपा अपनी कब्र खोद रही है। जनता आगामी चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान कर जनता से किये गये विश्वासघात का बदला लेगी।

विधानसभा अध्यक्ष मिथलेश पासवान ने कहा कि मुंबई की जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। घरेलू रसोई गैस में 50 रुपये की बढ़ोतरी के अलावा, दूध की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी है।

मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष रजक, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष मो.साजिद, मनिका प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार, विजेन्द्र उरांव, चंदन कुमार, बिकी यादव, कुलदीप, रंजीत, धनंजय, नकुल यादव, मो अख्तर, खलील, विशाल पासवान, नन्हे, सत्येंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

लातेहार यूथ कॉंग्रेस प्रदर्शन